श्रेय और मुदित उलटफेर कर फायनल में पहुंचे, मोनिका दो वर्गों के फाइनल में

Updated on 01-03-2022 06:03 PM

इन्दौर इन्दौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित प्रभाष चंद्र त्रिवेदी स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा में आदित्य सिंह और विभोर चंद पुरुष एकल एवं ऐश्वर्या श्रीवास्तव और मोनिका चौहान महिला एकल के िताबी मुकाबले में पहुंचे। मुदित जुमनानी और श्रेय जैन एवं अनितिन लश्करी और अंकित मोहता पुरुष युगल, दिलीप धनवानी और पवन प्रजापति और अम्बरीष नाडकर और मनीष त्रिवेदी 45+ युगल के फाइनल में पहुंचे। मुदित और मोनिका दो वर्गों के फाइनल में हैं।

नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में हो रही स्पर्धा में श्रेय जैन और मुदित जुमनानी ने  पुरुष युगल सेमीफाइनल में पहले क्रम के विपुल बिंदल और प्रतीक गुजराती को 11-21, 21-18, 25-23 से  हराकर उलटफेर किया। नितिन लश्करी और अंकित मोहता ने करण नवलानी और रवि पमनानी को 21-13, 22-20 से हराया। 45+ युगल सेमीफाइनल में अम्बरीष नाडकर और मनीष त्रिवेदी ने विनोद आचार्य और दिनेश पाहुजा को 21-18, 17-21, 21-14 से एवं दिलीप धनवानी और पवन प्रजापति ने वीर चिमनानी और सोनु रामलखानी को 21-10, 21-17 से पराजित किया। पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहले क्रम के विपुल बिंदल को आदित्य सिंह के खिलाफ 11-14 स्कोर पर पैर में चोट जाने से मैच छोड़ा पड़ा। विभोर चंद ने कबीर कामरा को 21-17, 23-21 से हराया। पुरुष एकल सेमीफाइनल में चार में से तीन खिलाड़ी बालाजी बैडमिंटन एकेडमी के खेले, महिला एकल सेमीफाइनल में ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने सुदिति बड़जात्या को 21-11, 21-11 से और मोनिका चौहान ने डॉ. अदिति सिंघल को 21-14, 21-12 से पराजित किया। मिश्रित युगल सेमीफाइनल में मुदित जुमनानी और मोनिका चौहान ने विशाल चांदवानी और रिशु राय को 21-16, 21-16 से हराया। पहले क्रम के अमित त्रिवेदी और प्राची चौबे को गौरव योगी और साक्षी तोमर के खिलाफ 12-21, 14-17 स्कोर पर अमित को पैर में चोट जाने से मैच छोड़ा पड़ा। प्रशांत हेमनानी, सुनील सातव और पूर्व पार्षद अभय वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.