मुम्बई इंडियंस की ओर से खेल सकते हैं श्रेयस

Updated on 29-11-2021 07:41 PM

मुम्बई बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में कप्तान रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियंस से खेल सकते हैं। आईपीएल-2022 से पहले एक मेगा नीलामी होगी। इसके लिए सभी टीमों को चार खिलाड़ियों को ही बरकरार रखने की अनुमति मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स शायद ही बरकरार रखे। दिल्ली टीम वर्तमान कप्तान ऋषभ पंत, कागिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल को बरकरार रखने रख सकती है।

श्रेयस को इस बार मेगा नीलामी में बड़ी रकम मिल सकती है। जिस प्रकार न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट में अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की है। उससे भी सभी टीमें उन्हें खरीदना चाहेंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई अय्यर को शामिल करने की योजना बना रही है।

 इसका कारण यह है कि घरेलू क्रिकेट में रोहित और श्रेयस दोनों ही मुंबई की ओर से खेलते हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई के लिए नीलामी में अपने मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखना कठिन होगा ऐसे में अय्यर के आने से उसकी बल्लेबाजी बेहतर हो सकती है।  इसके अलावा अन्य टीमों की भी उनपर नजरें रहेंगी। आईपीएल के अगले सत्र में आठ की जगह दस टीमें खेलेंगी।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.