श्रेयस-ईशान IPL तैयारियों के कारण कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए

Updated on 01-03-2024 01:17 PM

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को BCCI ने एनुअल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया। क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने IPL की तैयारी करने के लिए घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दी।

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट अनुसार, किशन रणजी ट्रॉफी के मुकाबले छोड़कर अपनी IPL टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं श्रेयस भी मुंबई का घरेलू मैच छोड़कर IPL टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।

BCCI ने इसी कारण दोनों प्लेयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। बोर्ड ने यह भी कहा कि दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट छोड़ने के कारण सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया है।

दिसंबर में ईशान ने लिया था ब्रेक
ईशान किशन ने पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम में शामिल होने के बाद अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने निजी कारणों के चलते नेशनल टीम से ब्रेक लिया था। ईशान ने 2 महीने तक कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला और अब फरवरी में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट से वापसी कर ली।

ईशान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम में भी नहीं चुना गया। उन्हें बाहर करने के सवाल पर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ईशान ने अब तक खुद को अवेलेबल नहीं किया है। अगर वह वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करना होगा।

ईशान ने फिर भी अपनी घरेलू टीम झारखंड से एक भी रणजी ट्रॉफी का मैच नहीं खेला। दूसरी ओर, उन्होंने बड़ोदा में पंड्या प्रदर्स (क्रुणाल और हार्दिक) के साथ प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। ईशान IPL में भी हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से ही खेलेंगे।

श्रेयस ने रणजी क्वार्टर फाइनल नहीं खेला
श्रेयस अय्यर ने वनडे वर्ल्ड कप में 530 रन बनाने के बाद टीम के लिए साउथ अफ्रीका सीरीज भी खेली। उन्हें फिर अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया गया, इस दौरान उन्होंने मुंबई से रणजी मैच खेला। श्रेयस को फिर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट में मौका मिला लेकिन खराब फॉर्म के कारण आखिरी 3 टेस्ट से बाहर कर दिया गया।

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद श्रेयस ने मुंबई से रणजी ट्रॉफी ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला और क्वार्टर फाइनल नहीं खेला। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बताया कि वह चोटिल थे, जबकि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने उन्हें पूरी तरह फिट बताया था।

श्रेयस को फिर पिछले मंगलवार को मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल की टीम में शामिल किया। वहीं बुधवार को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिलीज किया, जिसमें से श्रेयस को बाहर कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के 2 मैच नहीं खेलने के दौरान श्रेयस IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी से नाराज होकर BCCI ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया।

खिलाड़ियों की स्किल पर सिलेक्टर्स को शक नहीं
क्रिकइन्फो के अनुसार, 'टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ही खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रेयस और ईशान की स्किल पर उन्हें कोई शक नहीं है। लेकिन खिलाड़ी अगर फिट होने पर भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया जाएगा।'

BCCI ने घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दिया
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिलीज करते हुए BCCI ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स अगर फिट हैं और नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ेगा। नहीं खेलने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। अब BCCI ने एक्शन लेकर श्रेयस और ईशान को कॉन्ट्रैक्ट से ही बाहर कर दिया।

2 सप्ताह पहले ही BCCI सचिव जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को लेटर भी लिखा था। इसमें भी घरेलू क्रिकेट खेलने का ही जिक्र था।

कप्तान रोहित बोले- जिसमें भूख होगी, वो टिकेगा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी खिलाड़ियों को नेशनल टीम के लिए खेलने पर जोर दिया। उन्होंने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद कहा कि जिस खिलाड़ी में टीम इंडिया के लिए खेलने की भूख होगी। उसे ही टीम में मौका दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.