श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में खेलेंगे मुंबई की टीम में शामिल

Updated on 28-02-2024 01:01 PM

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी 2023/24 सीजन के सेमीफाइनल में खेलेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को कन्फर्म किया है कि वह अब फिट हैं और मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के लिए उपलब्ध हैं। सेमीफाइनल के लिए उनका नाम स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई का सामना तमिलनाडु से होगा। यह मुकाबला 2 मार्च से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

पीठ में इंजरी के कारण क्वार्टर फाइनल में नहीं खेले थे
अय्यर ने पीठ में चोट की वजह से क्वार्टर फाइनल मुकाबला नहीं खेला था। मुंबई टीम ने जब रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीम घोषित की थी, तो इसमें श्रेयस का नाम नहीं था। एसोसिएशन ने बताया था कि श्रेयस को पीठ में चोट है, इसी कारण वह क्वार्टर फाइनल नहीं खेल सकेंगे।

मुंबई- बड़ौदा मैच ड्रॉ, मुंबई सेमीफाइनल में
तनुष और तुषार की सेंचुरी की बदौलत मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 569 रन बनाए और बड़ौदा के सामने जीत के लिए 600 रन का टारगेट रखा। इसके जवाब में आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक बड़ौदा ने तीन विकेट खोकर 121 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया।

वहीं मुंबई ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। टीम का सामना सेमीफाइनल में तमिलनाडु से होगा। इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे। जवाब में बड़ौदा की पहली पारी 348 रन के स्कोर पर सिमट गई थी।

खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए श्रेयस
श्रेयस अय्यर पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंजर्ड हो गए थे। वह IPL और WTC का फाइनल नहीं खेल सके। उन्होंने फिर एशिया कप से वापसी की, लेकिन 2 ही मुकाबले खेले। फिट होने के बाद उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में नंबर-4 की पोजिशन पर शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयस ने 11 मैचों में 530 रन बनाए थे।

वर्ल्ड कप के बाद श्रेयस को साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट भी खेले। वह किसी भी मुकाबले में फिफ्टी नहीं लगा सके, जिस कारण उन्हें आखिरी 3 टेस्ट के स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया।

BCCI दे चुका है खिलाड़ियों को वॉर्निंग
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पिछले दिनों रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को वॉर्निंग दी थी। शाह ने कहा कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी अगर फिट हैं और नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। नहीं खेलने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.