वर्ल्ड कप खेलने के लिए सातवें आसमान पर श्रेयस अय्यर का जूनून, कमर की सर्जरी कराने से किया इनकार

Updated on 24-03-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक बार फिर अपनी पीठ की चोट की वजह से खेल से दूर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में उन्हें एक बार फिर पीठ में दिक्कत हुई थी जिसके चलते वह टेस्ट मैच के दौरान ही स्कैन्स के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए थे। अय्यर को अपनी इस चोट से उबरने के लिए सर्जरी करानी पड़ेगी जिससे वह तकरीबन 6 से 7 महीने के लिए बाहर हो जाएंगे। गौरतलब है कि अय्यर ने अभी सर्जरी कराने से मना कर दिया है जिसकी मुख्य वजह अब सामने आई है।
वर्ल्डकप खेलने के लिए सर्जरी मिस करेंगे अय्यर
    क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर अपनी सर्जरी अभी नहीं करवा रहे हैं। वह आईपीएल से ज्यादा वर्ल्डकप खेलने पर फोकस कर रहे हैं। अगर श्रेयस सर्जरी कराते हैं तो वह कम से कम 6 से 7 महीने के लिए बाहर हो जाएंगे जिसके चलते वह वनडे विश्वकप का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस वजह से अय्यर बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहते। आपको बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 का होस्ट और कोई नहीं बल्कि भारत ही है। अक्टूबर-नवंबर के दौरान इस मेगा आईसीसी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बात करें श्रेयस अय्यर के आईपीएल खेलने की तो इस मामले को लेकर अब तक किसी प्रकार की कोई पुष्टी नहीं की गई है। अय्यर शायद आईपीएल का पहला हाफ (चरण) खेलते हुए नजर नहीं आए।
    ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का अंतरराष्ट्रीय करियर

    28 वर्षीय श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अब तक 49 टी20, 42 वनडे और 10 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। टी 20 में अय्यर में 30.7 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1043 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। अय्यर ने वनडे में 46.6 की एवरेज से 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 1631 रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने 41.6 की औसत से 666 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस भारतीय खिलाड़ी के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.