श्रेयस अय्यर की वापसी में होगी देरी, कमबैक से ठीक पहले नई अड़चन सामने आ गई

Updated on 31-12-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए झटके वाली खबर आ रही है। श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी के मैदान पर वापसी करने वाले थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी दिखने वाले थे। हालांकि अब अय्यर की मैदान पर वापसी टल गई है। उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तरफ से अभी तक खेलने की मंजूरी नहीं मिली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पहले प्लानिंग थी कि अय्यर 30 दिसंबर को बाहर आ जाएंगे, लेकिन अब उन्हें 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) के लिए कम से कम एक हफ्ता और बिताना होगा।

अय्यर का वजन कम हो गया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अय्यर को पेट में चोट लगी थी। इसकी वजह से उन्हें सर्जरी भी करवानी पड़ी। अय्यर को बैटिंग करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन वजन कम हो गया है। इसकी वजह से उनके शरीर की ताकत कम हो गई है। अब एक हफ्ते पर इसी पर ध्यान दिया जाएगा। चोट की वजह से अय्यर का वजन करीब 6 किलो कम हो गया था। दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज ने कुछ वजन वापस पा लिया है, लेकिन मांसपेशियों में आई कमी के कारण उनकी ताकत अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।

कई रिस्क नहीं लेना चाहती टीम

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'उनकी बल्लेबाजी में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में चोट लगने के बाद उनका करीब छह किलो वजन कम हो गया था। उन्होंने कुछ वजन वापस पा लिया है, लेकिन मांसपेशियों में आई कमी ने उनकी सामान्य ताकत के स्तर को प्रभावित किया है। मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती क्योंकि वह वनडे सेटअप में एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उनकी पूरी तरह से रिकवरी अभी सबसे ज्यादा जरूरी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए टीम चुनने से पहले चयनकर्ताओं और प्रबंधन को उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.