शतक जड़ श्रेयस बोले- अब मैं अपने कोच प्रवीण आमरे को घर पर रात्रिभोज पर कर सकता हूं आमंत्रित

Updated on 27-11-2021 10:03 PM

कानपुर टीम इंडिया के नवोदित खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने कहा कि टेस्ट पदार्पण पर शतक जड़कर उन्होंने अपने कोच प्रवीण आमरे को घर पर रात्रिभोज के लिए आमंत्रित करने का अधिकार हासिल कर लिया है क्योंकि वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी द्वारा उनके सामने रखी गई शर्त को पूरी करने में सफल रहे हैं। अय्यर के पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने से काफी समय पहले आमरे ने उनसे कहा था कि वह तभी उनके घर रात्रिभोज के लिए आएंगे, जब वह टेस्ट शतक लगा लेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अय्यर ने कहा, ‘इसलिए आज के मैच के बाद (मैच नहीं) बल्कि आज के शतक के बाद मैं उन्हें संदेश भेजूंगा और उन्हें रात्रिभोज के लिये आमंत्रित करूंगा।अय्यर अपने टेस्ट पदार्पण में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आमरे ने भी अपने टेस्ट पदार्पण में शतक जड़ा था जो उन्होंने 1992 में दक्षिण अफ्रीका में बनाया था। वह अय्यर को कोचिंग दे रहे हैं। अय्यर नेवर्चुअल प्रेस कांफ्रेंसमें कहा, ‘जब भी मैं ट्रेनिंग के लिए जाता हूं, तो प्रवीण सर कहते रहते हैं कि तुमने जिंदगी में काफी कुछ हासिल कर लिया है,

तुम आईपीएल टीम की कप्तानी कर चुके हो, तुम इतने सारे रन बना चुके हो, ये कर चुके हो, वो कर चुके हो, लेकिन तुम्हारी मुख्य उपलब्धि तभी होगी जब तुम टेस्ट कैप हासिल करोगे और मुझे पूरा भरोसा है कि जब मुझे यह कैप मिली थी तो उन्हें काफी खुशी हुई होगी।उन्हें यह भी लगता है कि सभी शुभकामना भरे संदेशों को देखकर उन्हें अपने खेलने के शुरूआती दिन याद गये।

अय्यर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगा कि मैंने मौका गंवा दिया है, लेकिन मैं इसे इस तरह सोचता हूं कि मुझे मौका ही नहीं मिला। क्योंकि मैं चोटिल था, लेकिन मैं अच्छी स्थिति में था और अंडर-19 में भी मैं काफी आत्मविश्वास से भरा हुआ था।उन्होंने कहा, ‘अब मुझे टेस्ट में मौका मिला और पहले में ही मैंने शतक जड़ दिया और इसका अहसास अलग है, मैं इसे बयां नहीं कर सकता।उन्होंने कहा, ‘मुझे काफी संदेश मिले और सभी में यही था कि यह एक उपलब्धि है और आप अपने जीवन में जो हासिल करते हो, उसमें यह सर्वश्रेष्ठ चीज है। इससे मुझे मुंबई में क्रिकेट दिनों की याद गई। यह अच्छा अहसास है।’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.