'पुष्पा' के बाद अटल बिहारी वाजपेयी बने श्रेयस तलपड़े, 'इमरजेंसी' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Updated on 27-07-2022 07:20 PM

कंगना रनौत की फिल्म Emergency में एक्टर श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन की आवाज हिंदी में डब करके श्रेसय तलपड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं जबकि अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाएंगे। कंगना रनौत इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं।श्रेयस तलपड़े बनेंगे अटल बिहारी वाजपेयी

श्रेयस तलपड़े ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट करके फैंस को अपने इस फिल्म का हिस्सा होने के बारे में बताया। श्रेयस तलपड़े ने फिल्म से अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'सबके चहेते, दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त और जनता के प्यारे शख्स भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का किरदार निभाने के लिए खुद को गौरवान्वित और बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।'

यंग अटल बिहारी का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े
श्रेयस तलपड़े के फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में कंगना रनौत ने कहा, 'वह अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले कर रहे हैं जो तब युवा और अपकमिंग लीडर थे जब इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री बनीं। वह इमरजेंसी के हीरोज में से एक थे। क्योंकि वह (श्रेयस) बहुत वर्सेटाइल एक्टर हैं इसलिए हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम का हिस्सा बने हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.