श्री विष्णु बाराह अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का उद्घाटन
Updated on
25-12-2022 09:41 PM
जबलपुर : नेशनल क्लब द्वारा लगातार विगत कई वर्षों से अंतर राज्य लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी नेशनल क्लब द्वारा आयोजित श्री विष्णु बाराह अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का उद्घाटन शम्भुजी चौरसिया मेमोरियल स्टेडियम मझोली,जिला जबलपुर में शुरू हुआ। जिसमे विजेता को 1,01,000 रुपये व उपविजेता को 41,000 रुपये की राशि दी जायगी। इसका उद्घाटन मैच रीवा और सिहोरा के मध्य खेला गया।