शुभम ने 9 साल में सिर्फ 2 शतक बनाए, इस बार एक ही सीजन में 4 शतक लगाकर दिखाई ताकत

Updated on 25-06-2022 11:05 PM

नई दिल्ली मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच बैंगलुरू में रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है। मुंबई के 374 रन के जवाब में मध्य प्रदेश ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया और मैच के तीसरे दिन मुंबई को बैकफुट पर ढकेल दिया। इसमें दो बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही है। एक यश दुबे और दूसरे शुभम शर्मा। इन दोनों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और शतकीय पारी खेलते हुए मध्य प्रदेश को तीसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शुभम 116 रन बनाकर आउट हो गए।


यह रणजी ट्रॉफी फाइनल का तीसरा शतक है। उनसे पहले मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान और मध्य प्रदेश के ओपनर यश दुबे ने शतक लगाया था। शुभम ने 2013 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। बीते 9 साल में उन्होंने सिर्फ 2 शतक लगाए थे। जबकि इस सीजन में वो चार सेंचुरी जमा चुके हैं। इससे पहले, मध्य प्रदेश को पहला झटका हिमांशु मंत्री के रूप में लगा था। वह 31 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद शुभम शर्मा ने दूसरे ओपनर यश दुबे के साथ दूसरे विकेट के लिए 222 रन की अहम साझेदारी की और मध्य प्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।


शुभम ने 215 गेंद में 116 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी पारी की बदौलत मध्य प्रदेश ने तीसरे दिन का खेल 368/3 के स्कोर पर खत्म किया। मध्य प्रदेश मुंबई से सिर्फ 6 रन पीछे है। शुभम शर्मा ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। अगर मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रहा है तो उसमें इस 28 साल का बल्लेबाज का अहम रोल है। शुभम इस सीजन में एक-दो नहीं, बल्कि चार शतक ठोक चुके हैं। फाइनल में उन्होंने सीजन की चौथी सेंचुरी लगाई है। इससे पहले, शुभम ने पंजाब के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 102 रन बनाए थे।


वहीं, मेघालय के खिलाफ 111 और गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। फाइनल में उनका इस सीजन का यह चौथा शतक है। अगर विजय हजारे ट्रॉफी को भी जोड़ लें तो शुभम ने इस सीजन में पांच अर्धशतक भी जड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.