शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, लेकिन पूरा मजमा लूट ले गई यह 19 साल की लड़की, जानें पूरा मामला

Updated on 14-02-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर 19 महिला क्रिकेट वर्ल्डकप का आयोजन हाल ही में पहली बार हुआ था। जिसमें शेफाली वर्मा के आगुवाई वाली भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन के चलते वर्ल्ड चैंपियन बन गई। भले ही इस विश्वकप में चारों ओर भारतीय खिलाड़ी छाए हुए थे, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी हैं जिन्होनें अपने गजब की परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया है, तो वह हैं अंडर 19 टीम की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस।


जिनके हरफनमौला प्रदर्शन ने सबको अपना दीवाना बना दिया। ग्रेस ने वर्ल्डकप में बल्ले के साथ-साथ अपनी खूंखार गेंदबाजी से भी कोहराम मचाया है। जिसके चलते अब आईसीसी ने उन्हें जनवरी के लिए "महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से भी नवाजा है। पहली बार आईसीसी अंडर19 महिला टी20 विश्व कप में कहर बरपाने के बाद स्क्रिवेंस आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गईं हैं।
    वहीं आईसीसी महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने के बाद ग्रेस स्क्रिवेंस ने कहा कि,'मैं आईसीसी महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ चुने जाने से बहुत खुश और चकित हूं। यह एक शानदार टूर्नामेंट था और जिसका हमने वास्तव में आनंद लिया। महिला क्रिकेट एक बेहतर स्थिति में है। इस समय वास्तव में रोमांचक जगह है और इसका हिस्सा बनना बहुत अच्छा है।’

    बता दें कि ग्रेस पूरे टूर्नामेंट (महिला टी20 विश्व कप) में बल्ले और गेंद के साथ एक प्रमुख खिलाड़ी रहीं थीं। इतना ही नहीं बल्कि स्क्रिवेंस को उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।। आईसीसी अंडर19 महिला टी20 विश्व कप में कई सुपरस्टार विश्व मंच पर उभरे, और स्क्रिवेंस उस एक महीने के दौरान बेहतरीन फॉर्म में रहीं, जहां उन्होंने बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाया।
    आईसीसी अंडर 19 टी20 वर्ल्डकप में खेले गए 7 मुकाबलों में 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 41.85 की औसत से 293 रन बनाए थे। जिसमें रवांडा, आयरलैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होनें लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी की बात करें तो, विश्वकप में स्किवेंस ने 7.11 की गजब की औसत से गेंदबाजी करते हुए 09 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए थे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.