शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, संभालेंगे रोहित शर्मा की विरासत, जसप्रीत बुमराह देखते रह गए
Updated on
24-05-2025 01:48 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान को लेकर ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी के चीफ और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए शुभमन गिल को भारत का नया कप्तान घोषित किया। कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट, हेड कोच और सिलेक्टर्स ने इस युवा पर भरोसा जताया है। वह रोहित शर्मा की शानदार विरासत को इंग्लैंड में संभालते नजर आएंगे। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स क्रिकेट स्टेडियम में होगी।
लगभग साढ़े 12 बजे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, भारतीय टीम के सिलेक्टर्स अजय रात्रा, सुब्रत बनर्जी और अजीत अगरकर मीटिंग के लिए पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अचानक से अलिवदा कहा था। माना जा रहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक मेसेज लिखा और अपना फैसला सुना दिया। इसके कुछ ही दिन बाद विराट कोहली ने भी रिटायरमेंट का फैसला किया तो लोग हैरान रह गए।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…