शुभमन गिल ने लपका कपिल देव वाला कैच, कप्तान रोहित शर्मा तो खुशी से उछल पड़े

Updated on 07-03-2024 01:26 PM
धर्मशाला: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला शुरू हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत की। भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद से दोनों छोर से हमला बोलना शुरू कर दिया, लेकिन मेहमान भी सोचकर आए थे कि वे अपना विकेट इतनी आसानी से देने वाले हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को रोकर गेंद स्पिनर को थमाई। कुलदीप यादव टीम इंडिया का के लिए 18वां ओवर लेकर आए।

कुलदीप यादव के ओवर की पांच गेंद को इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेला, लेकिन आखिरी गेंद पर बेन डकेट मिस हिट कर बैठे। बैट का टॉप एज लगकर गेंद हवा में उछली, लेकिन वह फील्डर से काफी दूर थी। हालांकि, इसके बावजूद शुभमन गिल कैच के लिए दौड़ पड़े। शुभमन ने अपनी उल्टी तरफ दौड़ते हुए गेंद पर अपनी नजरें बनाई रखी और बेहतरीन टाइमिंग के साथ 1983 विश्व कप में कपिल देव के अंदाज में कैच लपक कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी।
भारत जीत चुका है सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं इंग्लैंड को सिर्फ 1 मैच में जीत नसीब हुई है। ऐसे में चौथे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अपने अभियान का अंत करें।

इंग्लैंड की टीम ने एक मात्र हैदराबाद टेस्ट मैच में जीत मिली थी। इसके बाद भारत ने विशाखापत्तनम, राजकोट और रांची टेस्ट में विजयी पताका लहराया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.