शुभमन गिल पैसे में भी रोहित-कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे, BCCI दो सप्ताह में लेगा इस बात पर फैसला

Updated on 11-12-2025 01:55 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहले टेस्ट मैच और फिर वनडे में भी रोहित शर्मा की जगह कप्तान के तौर पर रिप्लेस कर चुका है। अब रोहित और विराट कोहली इस युवा खिलाड़ी से पैसे में भी पीछे छूटने जा रहे हैं। दरअसल, हम इन दिग्गजों को टीम इंडिया के लिए खेलने के बदले BCCI से मिलने वाली सालाना सैलरी की बात कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने अपने एनुअल कॉन्ट्रेक्ट को रिवाइज करने की तैयारी कर ली है, जिस पर दो सप्ताह में होने जा रही बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की एनुअल जनरल मीटिंग में मुहर लगाई जा सकती है। इस मीटिंग में पुरुषों के साथ ही महिला प्लेयर्स के कॉन्ट्रेक्ट को भी एजेंडे में शामिल रखने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मीटिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को मिलने वाली सालाना सैलरी में कटौती की जा सकती है, जबकि शुभमन गिल को प्रमोट करके अपर कैटेगरी में भेजा जा सकता है।

A+ कैटेगरी में हैं फिलहाल विराट और रोहित

रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल बीसीसीआई के A+ कैटेगरी कॉन्ट्रेक्ट में हैं। साल 2024-25 (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए इन दोनों दिग्गजों को टी20 वर्ल्ड जीतने पर उस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद इसी कैटेगरी में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के साथ बरकरार रखा गया था। इसके बाद दोनों दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं और केवल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की 31वीं एजीएम 22 दिसंबर को होने जा रही है। इसमें रोहित-कोहली के भाग्य पर फैसला होगा।

ए कैटेगरी में भेजे जा सकते हैं दोनों दिग्गज

रिपोर्ट में कहा गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक ही फॉर्मेट में खेलने के चलते ए+ से घटाकर ए कैटेगरी में भेजा जा सकता है। इससे दोनों की मौजूदा सैलरी सालाना 2 करोड़ रुपये कम हो जाएगी। बता दें कि ए+ कैटेगरी में दोनों को 7-7 करोड़ रुपये सालाना की रकम मिलती है, जबकि बीसीसीआई ए कैटेगरी में 5 करोड़ रुपये, बी कैटेगरी में 3 करोड़ रुपये और सी कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये की रकम सालाना देती है।

शुभमन गिल को मिलेगी रोहित-कोहली की जगह एंट्री

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शुभमन गिल को कप्तानी के बाद अब सैलरी ग्रेड में भी प्रमोशन मिल सकता है। गिल को उसकी मौजूदा ए कैटेगरी से ए+ कैटेगरी में प्रमोट किया जा सकता है। इस कैटेगरी में ही रवींद्र जडेजा को बरकरार रखा जा सकता है, जिन्हें टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया जा चुका है। जसप्रीत बुमराह भी ए+ कैटेगरी में ही बरकरार रहेंगे।

अंपायर और मैच रेफरी के मानदेय पर भी होगा फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में घरेलू महिला क्रिकेटरों की मैच फीस के अलावा अंपायरों और मैच रेफरी को मिलने वाले मानदेय पर भी फैसला होगा। इनमें भी बदलाव होने की संभावना है। साथ ही बोर्ड के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े अपडेट्स पर भी फैसला होगा। सितंबर में मिथुन मन्हास के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली एजीएम है। इसके चलते सभी की नजर इस पर लगी हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.