शुभमन गिल ने यूं ही नहीं किया यो-यो टेस्ट में सबसे ज्यादा स्कोर गजब का है फिटनेस रूटीन

Updated on 26-08-2023 01:47 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट हो रहा है। अब तक जितने प्लेयर्स का टेस्ट हुआ है उसमें से सबसे ज्यादा फिट प्लेयर शुभमन गिल निकले हैं। गिल ने फिटनेस के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। उनका यो-यो टेस्ट का स्कोर सबसे ज्यादा आया है। रिपोर्ट्स की माने तो गिल ने यो-यो टेस्ट में 18.7 स्कोर किया है जबकि विराट का स्कोर 17.2 रहा है। इसी के साथ शुभमन टीम इंडिया के सबसे फिट प्लेयर बन गए हैं। आखिर कैसे? आइये जानते हैं उनकी फिटनेस का राज।

लगातार जिम जाते हैं शुभमन

23 साल के शुभमन गिल लगातार जिम जाते हैं। वह अपने जिम सेशन को काफी गंभीरता से लेते हैं। गिल जिम में मसल बनाने के साथ-साथ फ्लेक्सिबिलिटी पर भी काम करते हैं।

ओलिंपिक लिफ्टिंग

शुभमन गिल ओलिंपिक वेटलिफ्टिंग भी करते हैं जो वेट ट्रेनिंग का एक पार्ट है। इससे बॉडी को काफी स्ट्रेंथ मिलती है।

​डंबल लंजेस

शुभमन जिम में डंबल का प्रयोग करते हैं। खासकर वह लेग्स डे वाले दिन डंबल लंजेस करते हैं। उससे लेग्स काफी स्ट्रॉन्ग होती हैं जिसका असर मैदान पर भी देखने को मिलता है।

बैक पर करते हैं फोकस

शुभमन गिल अपनी बैक को मजबूत करने के लिए बार्बेल बैक स्क्वॉट करते हैं। इसमें लोवर बैक, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग्स का प्रयोग होता है। क्वाड्स और कोर भी इसमें शामिल होते हैं।

रनिंग

शुभमन गिल लगातार रनिंग करते हैं। इससे स्टेमिना बढ़ता है और साथ ही बॉडी वेट भी मेंटेन होता है।

शुभमन की डाइट

शुभमन गिल की डाइट काफी जबरदस्त है। वह फल, उबले हुए अंडे, दाल और मल्टीग्रेन रोटी खाते हैं। गिल ज्यादातर तेल वाले खाने से दूर रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.