शतक ठोकने के बाद सचिन तेंदुलकर से मिले शुभमन गिल, भगवान ने चुपके से कान में क्या कहा?

Updated on 27-05-2023 07:47 PM
अहमदाबाद: शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला आईपीएल 2023 (IPL 2023) में आग उगल रहा है। मुंबई इंडियंस को गिल की शतक की मदद से प्लेऑफ में जगह मिली थी। अब उनके ही शतक ने रोहित शर्मा की टीम को बाहर का भी रास्ता दिखा दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर शतक ठोक दिया। उन्होंने 129 रनों की पारी खेली। इस पारी में गिल के बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के मारे। इस पारी के बाद गिल के पास ऑरेंज कैप भी आ गया है।

सचिन भी हुए प्रभावित

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटोर हैं। वह इस मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं तो सचिन तेंदुलकर ने कुछ देर शुभमन गिल से बात की। उन्होंने गिल के कान में भी कुछ कहा। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सीजन का तीसरा शतक

शुभमन गिल के आईपीएल 2023 में तीन शतक हो गए हैं। इस सीजन से पहले उनके नाम एक भी शतक नहीं था। ये तीनों शतक पिछले 4 मैच में आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला शतक लगाने के बाद गिल ने अगले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सेंचुरी लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में वह सेट होने के बाद आउट हो गए थे। अब फाइनल में एक बार फिर गिल के सामने चेन्नई की गेंदबाजी होगी।

ड्रीम ईयर है 2023

शुभमन गिल के लिए 2023 किसी सपने की तरह रहा है। साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भी उन्होंने शतक लगाया था। आईपीएल फाइनल के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.