
टीम इंडिया ने बारिश से बाधित तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 119 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से जीती। इस जीत में शुभमन गिल का काफी अच्छा योगदान रहा। उन्होंने नाबाद 98 रन बनाए। हालांकि बारिश के कारण वह अपना पहला वनडे शतक लगाने से सिर्फ 2 रन से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी पारी से टीम को 225/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और 26 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई। युजवेंद्र चहल ने 4, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।