टुक-टुक खेलने वाले शुभमन गिल कैसे हो गए इतने खूंखार, मुंबई के खिलाफ शतक ठोकने के बाद खोला राज

Updated on 27-05-2023 08:02 PM
अहमदाबाद: तकरीबन साल भर पहले शुभमन गिल (Shubman Gill) इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक के आसपास आकर चूक रहे थे। पिता और शुरुआती कोच लखविंदर सिंह इससे नाखुश थे। शुभमान ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में शतक जड़ा और उसके बाद तो जैसे इसकी आदत डाल ली। तीनों फॉर्मेट्स में इंटरनैशनल शतक बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल शुभमान आईपीएल 2023 (IPL 2023) में जिस प्रचंड फॉर्म में हैं, उसको देखकर अब उन्हें 'शो-मैन' गिल कहना बनता है। मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के खिलाफ क्वॉलिफायर-2 में उन्होंने शतक जड़ा जो कि इस सीजन का उनका तीसरा है। इस सेंचुरी की मदद से टाइटंस ने तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस की पारी 171 रनों पर ही सिमट गई।

गिल ने खुद पर किया काम

शुभमन गिल इस आईपीएल में 156 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। पिछले सीजन उनका स्ट्राइक रेट 132 तो उससे पहले 119 था। इस सीजन से पहले उनके नाम एक भी आईपीएल शतक नहीं था। फिर गिल के प्रदर्शन में ऐसा बदलाव कैसे आया। मैच ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद 23 साल गिल ने कहा, 'पिछले वेस्टइंडीज दौरे से मुझे लगता है कि मैंने गियर बदलना शुरू किया। मैं पिछले आईपीएल से पहले चोटिल हो गया था लेकिन मैं अपने खेल पर काम करता रहा। मैंने कुछ एरिया पर काम किया है और टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज से पहले तकनीकी बदलाव किए हैं।'

5 सीजन में मारे थे 47 छक्के

शुभमन गिल ने आईपीएल 2018 में डेब्यू किया था। 2018 से 2022 के बीच गिल के बल्ले से कुल 47 छक्के निकले थे। इस सीजन ही उन्होंने 33 मार दिए हैं। एक सीजन में इससे पहले उन्होंने सबसे ज्यादा 12 छक्के 2021 में केकेआर के लिए लगाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में ही गिल ने 10 छक्के मार दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.