सीरीज में जमकर चला शुभमन गिल का बल्ला, मैन ऑफ द मैच के साथ जीता मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी

Updated on 28-07-2022 04:58 PM

100 से ज्यादा के औसत और स्ट्राइक रेट से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 205 रन बनाने वाले शुभमन गिल को मैन ऑफ सीरीज चुना गया। गिल ने सीरीज के आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में नॉटआउट 98 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। इस सीरीज में गिल ने 64, 43 और नॉटआउट 98 रनों की पारियां खेलीं। आखिरी मैच में गिल के पास सेंचुरी ठोकने का मौका था, लेकिन बारिश के चलते वह शतक नहीं बना पाए।

भारत ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए, डकवर्थ लुइस मेथड के हिसाब से वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रनों का टारगेट मिला, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम महज 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। शुभमन गिल ने इस सीरीज में दिखा दिया है कि वह लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में भी पारी का आगाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शुभमन गिल ने टेस्ट में अपनी जगह मजबूत कर ली है और इस सीरीज के बाद वनडे इंटरनेशनल में भी उनको बाहर बैठाना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होने वाला है।

गिल ने इस सीरीज में दो हाफसेंचुरी के दम पर 102.50 के स्ट्राइक रेट से और इतने के ही औसत से कुल 205 रन बनाए। उन्होंने कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन के साथ मिलकर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। भारतीय टीम यह सीरीज रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी, ऐसे में यह क्लीनस्वीप और भी खास हो जाता है। इसके अलावा 39 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.