शुभमन गिल का बड़ा बयान, हार के लिए आखिरी ओवरों की बल्लेबाजी को ठहराया जिम्मेदार, शतक के बाद भी साई सुदर्शन को दी खास सलाह

Updated on 25-04-2026 01:35 PM
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने अपनी टीम की गलतियों को स्वीकार किया और बताया कि आखिर कहां गुजरात के हाथ से यह मुकाबला फिसल गया। आईपीएल 2026 के 34वें मैच में गुजरात टाइटंस को एक करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद गुजरात के गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान शुभमन गिल ने माना कि बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में काफी निराश किया, जिससे टीम 15-20 रन कम बना पाई।

16वें से 19वें ओवर के बीच फंसा मैच

शुभमन गिल ने हार का विश्लेषण करते हुए कहा कि पारी के अंत में बाउंड्री न लग पाना हार का सबसे बड़ा कारण रहा। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से, 16वें से लेकर 19वें ओवर तक, उन 3-4 ओवरों में हमें कोई बाउंड्री नहीं मिली। वे ओवर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। अगर वहां कुछ रन और आते तो नतीजा अलग हो सकता था।' गिल का इशारा साफ था कि डेथ ओवरों में आरसीबी के गेंदबाजों ने उन पर शिकंजा कस दिया था।

कैच छोड़ना पड़ा भारी और आरसीबी की शानदार बल्लेबाजी

गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा कि पावरप्ले के अंत में उनकी टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन वे विकेट निकालने में सफल नहीं रहे। उन्होंने एक महत्वपूर्ण कैच छूटने का भी जिक्र किया। गिल ने कहा, 'जब कोई बल्लेबाज शून्य पर होता है और उसका कैच छूट जाता है, तो यह फील्डर के लिए मुश्किल होता है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप वापसी कैसे करते हैं। आरसीबी ने मिडिल ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की।'

साई सुदर्शन को लेकर शुभमन गिल की मजाकिया चुटकी

मैच में शानदार शतक जड़ने वाले साई सुदर्शन को लेकर भी गिल ने अपनी राय साझा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने जोड़ीदार को सलाह दी। गिल ने कहा, 'साई सुदर्शन पिछले दो मैचों में जिस तरह आउट हुए थे, उससे वह काफी परेशान थे। मुझे उम्मीद है कि अगले मैच में पावरप्ले के दौरान वह मुझे थोड़ा ज्यादा स्ट्राइक देंगे।' गिल ने यह भी स्वीकार किया कि जब कुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे, तब गेंद ग्रिप कर रही थी और वह जोखिम लेना चाहते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.