शुभमन के पास अच्छी बल्लेबाजी की तकनीक : सचिन

Updated on 05-12-2021 07:01 PM

मुंबई महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की सराहना करते हुए कहा है कि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं पर इसके लिए उन्हें अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में बदलना होगा।

सचिन के अनुसार शुभमन के पास अच्छी बल्लेबाजी करने की तकनीक है। इसके साथ ही उसको कठोर और उछाल भरी पिचों पर खेलने का भी अच्छा अनुभव है। तकनीक को लेकर कोई मसला नहीं है। उसने अच्छी शुरूआत की है पर अब उसे बड़ी पारियों में बदलने का समय गया है।

तेंदुलकर ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को शतक को लेकर बहुत दबाव नहीं लेना चाहिये क्योंकि उसके अंदर रनों की भूख है। उन्होंने कहा, ‘टीम में आने के बाद यह बड़े स्कोर बनाने की भूख की बात होती है जो उसके अंदर है। उसे बस अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में बदलना है और इसके लिये एकाग्रता नहीं खोनी चाहिये।

कानपुर और मुंबई दोनों टेस्ट में वह अच्छी गेंद पर आउट हुआ। वह सीखने की प्रक्रिया में है और सीख रहा है।' सचिन ने इसके साथ ही पदार्पण टेस्ट में शतक जमाने वाले श्रेयस की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘उसने अवसर का पूरा फायदा उठाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.