श्वेता तिवारी पर्दे पर पहली बार बनीं रेडियो जॉकी, असल जिंदगी में भी कर चुकी हैं रेडियो पर काम!

Updated on 08-08-2020 12:22 AM
मुंबई : श्वेता तिवारी अपने काम को लेकर काफी पैशनेट हैं और उन्होंने पर्दे पर जितने भी रोल निभाए हैं, उन सभी में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब वो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो मेरे डैड की दुल्हन में गुनीत सिक्का के अपने ताजातरीन रोल में पर्दे पर रेडियो जॉकी बन गई हैं। उन्होंने इससे पहले यह रोल कभी नहीं निभाया है।
इस शो के वर्तमान ट्रैक में एक बड़ा उलटफेर हो रहा है, जहां यह जानने के बाद गुनीत का दिल टूट जाता है कि अंबर ही नो
ड्रामा प्लीज़ हैं। चूंकि इस शो में गुनीत एक मजबूत इरादों वाली औरत बनी हैं, इसलिए वो इस सदमे से उबरने की कोशिश
करती हैं। अपना ध्यान बांटने के लिए वो रेडियो पर एक कार्यक्रम करती हैं। इसमें वो दूसरी औरतों की मदद के लिए अपने
दिल टूटने और धोखा खाने की कहानी सुनाती हैं।
इस ट्रैक की शूटिंग का अनुभव बताते हुए श्वेता कहती हैं,मैं कुछ रेडियो शोज़ में जा चुकी हूं और असल में मैंने लगभग एकसाल तक एक पॉपुलर रेडियो स्टेशन में बतौर आरजे काम भी किया है। मैं मॉर्निंग शोज़ किया करती थी। मैं आरजे के रोल को
लेकर बहुत उत्साहित थी क्योंकि इसने मेरे रेडियो जॉकी वाले दिनों की यादें ताजा कर दी।
श्वेता ने आगे बताया मुझे लगता है रेडियो हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा है। चाहे आप घंटों तक ट्राफिक में फंसे हों या फिर वर्कआउट कर रहे हों या फिर रोज के काम कर रहे हों, रेडियो आपका मूड संवार देता है। इसमें संगीत के साथ-साथ
आरजे भी अपने काम में माहिर होते हैं, जो अपने जोश और उमंग से सुनने वालों पर जादू कर देते हैं।
तो फिर इस शो में गुनीत से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, जहां वो रेडियो पर अपने टूटे दिल का दर्द बयां करेंगी।
मेरे डैड की दुल्हन में श्वेता तिवारी को रेडियो जॉकी के रूप में देखिए, सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.