26 घंटे में अमेरिका से चेन्नई पहुंची बीमार बुजुर्ग महिला, तुर्की और आइसलैंड होते हुए भारत आई एयर एंबुलेंस

Updated on 20-07-2022 10:04 PM

बेंगलुरू। अमेरिका में हार्ट का इलाज करा रही 67 वर्षीय महिला को 26 घंटे में एयर एंबुलेंस की मदद से अमेरिका के पोर्टलैंड से आइसलैंड और तुर्की के रास्ते होते हुए मंगलवार को चेन्नई लाया गया। यहां अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें एयर एंबुलेंस से लाने पर लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च लग गया। बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों ने दो मीडियम साइज के जेट प्लेन हायर किये थे।


अपोलो अस्पताल में महिला की हार्ट सर्जरी की तैयारी चल रही है। महिला बेंगलुरू की इंदिरानगर की निवासी है। वह काफी समय से अपने बच्चों के साथ ओरेगन में रह रही थीं। इस दौरान उन्हें हार्ट संबंधित परेशानी शुरू हो गई, जिसका अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज शुरू हुआ। एयर एम्बुलेंस सेवा फर्म आईसीएटी की सह-संस्थापक और निदेशक डॉ शालिनी नलवाड़ ने कहा महिला के परिवार को लगा कि अमेरिका में इलाज उसके लिए पर्याप्त नहीं था।


67
वर्षीय गंभीर रूप से बीमार महिला की लंबी एयरलिफ्ट का सफर रविवार सुबह पोर्टलैंड, ओरेगन से शुरू हुआ। महिला को जेट चैलेंजर 605 पर बैठाया गया था। वहीं एक जेट प्लेन को आईसीयू के आधार पर तैयार किया गया था। आईसीएटीटी के सह-संस्थापक डॉ राहुल सिंह ने कहा, मरीज की निगरानी के लिए तीन डॉक्टरों और दो पैरामेडिक्स सहित एक मेडिकल टीम के साथ एक आईसीयू तैयार किया गया था।

उन्हें 75 घंटे में रेकजाविक हवाई अड्डे पर ले जाया गया और आइसलैंड की राजधानी में विमान में फ्यूल भरवाने के लिए रोका गया। सिंह ने कहा मरीज को तुर्की हवाई अड्डे पर अन्य चैलेंजर 605 में ट्रांसफर कर दिया गया और फिर चार घंटे में दियारबाकिर हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद एयर एम्बुलेंस ने दियारबाकिर से उड़ान भरी और मंगलवार को 210 बजे चेन्नई में लैंड हो गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, महिला को एम्बुलेंस के जरिये अपोलो अस्पताल ले जाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.