स्क्रीन पर एक बार फिर दिखेगी सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी

Updated on 16-08-2022 06:50 PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। 'शेरशाह' के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही एक बड़े पर्दे पर एक लव स्टोरी में साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।

यूनिक लव स्टोरी में साथ दिखेंगे कियारा-सिद्धार्थ
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शेरशाह के बाद सिद्धार्थ और कियारा एक यूनिक लव स्टोरी अदल बदल में साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की कहानी सिद्धार्थ और कियारा की रहस्यमय लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। इस रोम-कॉम फिल्म को सुनीर खेतरपाल प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा फिल्म के लिए हैं एक्साइटेड
साथ ही रिपोर्ट में बताया गया, "यह फिल्म एक रोम-कॉम फिल्म बनाई जाएगी, जिसमें बहुत सारा वीएफएक्स और सीजीआई का काम भी होगा। ऐसा पहली बार होगा जब दोनों ऐसी यूनिक लव स्टोरी में एक साथ काम करेंगे। सिद्धार्थ और कियारा दोनों इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।"

कियारा ने सिद्धार्थ को किया वीडियो से क्रॉप
सिद्धार्थ और कियारा ने भी एक और फिल्म में साथ काम करने की हिंट पहले ही दे दी थी। हालांकि दोनों अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ फिर एक बार चर्चाओं में हैं। दरअसल, कियारा ने स्वतंत्रता दिवस पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ को क्रॉप कर दिया है। सिद्धार्थ ने कियारा के पोस्ट पर कमेंट कर इसकी शिकायत की है।

सिद्धार्थ और कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सिद्धार्थ और कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिड इन दिनों अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में बिजी हैं। इस सीरीज को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर 'मिशन मजनू,' 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में साथ नजर आएंगे। वहीं कियारा की बात करें तो उनके पास राम चरण स्टारर 'आरसी 15' फिल्म है। एक्ट्रेस विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ 'गोविंदा नाम मेरा' में भी नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.