सिद्धू का चन्नी सरकार पर फिर प्रहार

Updated on 08-11-2021 07:51 PM

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu) ने कोटकपूरा कांड को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) पर एक बार फिर हमला बोला है.

विधानसभा सत्र के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सिद्धू ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी (Former Punjab DGP Sumedh Singh Saini) को मिली जमानत का मुद्दा उठाया.

उन्होंने कहा कि कोटकपूरा कांड में तीसरी एसआईटी को गठित हुए 6 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है. यह नैतिक अधिकार का सवाल है.

 मुख्य आरोपी पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को जमानत मिल गई है. सिद्धू ने कहा कि यह व्यक्तिगत नहीं है, मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं.



चन्नी सरकार पर दबाव बनाते हुए पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है,

क्योंकि राज्य के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को दी गई ब्लैंकेट बेल के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर नहीं की गई जो कि बहबलकलां पुलिस फायरिंग मामले में नामजद मुख्य व्यक्तियों में से एक हैं.

पंजाब विधानसभा सत्र के पहले दिन से इतर बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि नए डीआईजी को कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच पूरी करने में छह महीने से ज्यादा का समय हो गया है.

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.