सीगफ्रीड एकमैन बने पाकिस्तान के नए हॉकी कोच बने

Updated on 11-12-2021 09:15 PM

कराची नीदरलैंड के सीगफ्रीड एकमैन पाकिस्तान के नये हॉकी कोच बने हैं। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने सीगफ्रीड को साल 2026 तक के लिए अपनी सीनियर और जूनियर टीमों का मुख्य कोच बनाया है। एकमैन पहले ही सीनियर टीम के साथ पर्यवेक्षक के रूप में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश रवाना हो गये हैं

 और टूर्नामेंट के बाद टीम की कोचिंग संभालेंगे। पीएचएफ सचिव जनरल आसिफ बाजवा ने कहा, ‘एकमैन एशियाई प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक और अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। इस दौरान ख्वाजा जुनैद टीम के मुख्य कोच होंगे। एकमैन इसके बाद राष्ट्रीय सीनियर टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और जूनियर खिलाड़ियों और अकादमी में भी सहायता करेंगे।

एकमैन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएचके क्वालिफाइड कोच है और वह हाल ही में एफआईएच जूनियर विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी जूनियर खिलाड़ियों की समीक्षा के लिए भुवनेश्वर में रहे थे।

पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में 11वें स्थान पर रही थी। एकमैन ने एक बयान में कहा कि अभी वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं और उनके साथ चर्चा कर आगे की योजना बनाएंगे। वह पाकिस्तान हॉकी के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना तैयार करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.