सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए लगेंगे साइन बोर्ड

Updated on 20-09-2021 11:56 PM

कोरबा  कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर एचएच-130 पर अब साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि वाहन चालक दूर से देखकर सतर्क हो जाए और सड़क हादसों से बच सके। यातायात पुलिस अब पीडब्ल्यूडी, एनएच निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के साथ मिलकर सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों का निरीक्षण कर रही है। हालांकि संबंधित विभाग द्वारा जरूरी पहल करने में समय लगेगा, इसलिए यातायात पुलिस की ओर से यातायात सूबेदार भुनेश्वर कश्यप के नेतृत्व में उनकी टीम ने तात्कालिक तौर पर प्रमुख दुर्घटनाजन्य चार प्रमुख स्थान चकचकवा पहाड़, चोटिया, मदनपुर मोरगा के पास सूचनात्मक बोर्ड लगवाया है। इसे देख वाहन चालक दूर से बोर्ड देख का सतर्क हो जाएंगे और सड़क हादसे कम होंगे।

       यातायात सूबेदार भुनेश्वर कश्यप ने बताया कि दुर्घटनाजन्य 4 स्थान पर लगे सूचनात्मक बोर्ड में रेडियम का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे वह रात के अंधेरे में भी दूर से वाहन चालकों को दिखें। बोर्ड में खतरे की जानकारी देते हुए सुरक्षा के उपाय भी बताए। वाहनों की अधिकतम गति सीमा दुर्घटना होने पर सूचना देने या मदद मांगने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी होंगे। यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार ने बताया एनएच-130 पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पहल की जा रही है। इसके लिए उन्होंने विगत दिनों पुलिस और पीडब्लूडी, एनएच के अधिकारियों के साथ उक्त मार्ग पर कटघोरा से मोरगा तक निरीक्षण किया था। जिसमें पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों के साथ ही कंपनी के अधिकारी शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.