बागपत में दो सभ्यताओं के मिले संकेत, एक 5 हजार साल तो दूसरी 2 हजार वर्ष पुरानी, महाभारत-गुप्तकाल का संगम!

Updated on 01-11-2025 12:31 PM
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में पांच हजार साल पुरानी सभ्यता के बाद अब नए संकेतों ने खंडवारी के जंगल को रोचक बना दिया है। यहां शुक्रवार को दो हजार साल पुरानी सभ्यता के भी कुछ गुप्तकालीन अवशेष मिले हैं। दो सभ्यताओं के अवशेष मिलने से सिसाना गांव खंडवारी जंगल पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की नजरों में महत्वपूर्ण हो गया है।

सिसाना गांव के जंगल में खंडवारी पर खुदाई के बाद प्राचीन दीवार दिखाई दी थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुरातत्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वेक्षण किया। सभ्यता को 5 हजार साल पुराना बताकर सनसनी फैला दी। महाभारत कालीन सभ्यता की जानकारी होते ही मेरठ से लेकर दिल्ली तक पुरातत्व विभाग से जुड़े लोगों में हलचल हो गई।

जांच के लिए ले गए मिट्टी के खिलौने

शुक्रवार को खंडवारी गांव के जंगल में पहुंचे दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर शुभम केवलिया ने अपने छात्रों के साथ चार घंटे तक साइट का भ्रमण किया। खंडवारी को महाभारत कालीन धरोहर बताया और कुछ पुरावशेष को दो हजार वर्ष पुरानी सभ्यता से जोड़कर देखा गया।यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर शुभम केवलिया ने बताया कि जांच के दौरान दो हजार साल पुराने मिट्टी के खिलौने और कुछ मृदभांड मिले हैं। इससे यहां लंबे समय तक मानव बस्ती होने की बात की जानकारी होती है। मंदिर की दीवार को उन्होंने गुप्त और उत्तर गुप्तकालीन ईंट का ढांचा बताया है। कुछ पूरावशेषों को जांच के लिए वह अपने साथ ले गए।

गुप्तकालीन सभ्यता का खुला राज

प्रोफेसर डॉ. शुभम केवलिया ने बागपत जिले की सिनौली साइट पर पीएचडी की है। लाक्षागृह, कुर्डी, बामनौली के अलावा अन्य साइटों का भ्रमण भी कर चुके हैं। उन्होंने मंदिर वाली दीवारों को गुप्तकाल से जोड़ा है। कहा है कि ये दीवारें गुप्त या फिर उत्तर गुप्तकालीन ईंटों का ढांचा होने के संकेत है।यहां मिले चित्रित धूसर मृदभांड (मिट्टी के बर्तन) दो से चार हजार साल पुरानी सभ्यता की ओर इशारा कर रहे है। विस्तृत जांच के बाद ही सही जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.