T20 World Cup में सिकंदर रजा बने ‘सिक्सर किंग’, सूर्यकुमार रहे चौथे नंबर पर

Updated on 18-11-2022 10:10 PM
मुंबई. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. वहीं, इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए.

जिम्बाब्वे के इस ऑलराउंडर ने 8 मैचों में 11 छक्के जड़े. वहीं, सिकंदर रजा ने इस टूर्नामेंट में 219 रन बनाए.T20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के बाद श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े. श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में 10 छक्के जड़े. जबकि इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में 223 रन बनाए.

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के इस ओपनर ने 6 मैचों में 10 छक्के जड़े. जबकि इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 212 रन बनाए.भारत के सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर है. सूर्यकुमार यादव ने 6 मैचों में 9 छक्के जड़े. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में 239 रन बनाए.

आयरलैंड के एंड्र्यू बलबर्नी T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में पांचवे नंबर पर हैं. इस खिलाड़ी ने T20 वर्ल्ड कप 2022 के 7 मैचों में 9 छक्के जड़े. इसके अलावा इस आयरिश खिलाड़ी ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में 153 रन बनाए.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.