कनाडा में सिख लड़की की गोली मारकर हत्या:15 दिन में दूसरी घटना

Updated on 06-12-2022 05:59 PM

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में 5 दिसंबर को 21 साल की कनाडाई-सिख लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इसे टारगेट किलिंग का मामला मान रही है। पुलिस ने कहा- मरने वाली लड़की ब्रैम्पटन की रहने वाली पवनप्रीत कौर है। वो मिसिसॉगा शहर में एक अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरा रही थी, तभी एक अज्ञात ने उसे गोली मार दी।

ये पिछले 15 दिनों में होने वाली दूसरी घटना है। इसके पहले 25 नवंबर को कोलंबिया में ही एक 18 साल की लड़के की हत्या कर दी गई थी। स्कूल की पार्किंग में एक लड़के ने महकप्रीत सेठी को चाकू मार दिया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।

हमलावर की तलाश जारी
पुलिस अफसर टिम नागतेगल ने कहा- लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि हमलावर ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। हम ये नहीं जानते की संदिग्ध हमलावर लड़का था या कोई लड़की, क्योंकि वो काफी तेजी से फरार हो गया। लोगों ने बस उसे भागते हुए देखा। ऐसे में हमलावर का जेंडर बता पाना मुश्किल है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश की थी
पुलिस अफसर नागतेगल ने कहा- हमले के समय कुछ लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। चश्मदीद कार्मेला संडोवाल ने हमें बताया कि पहले गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने कहा- आवाज सुनते ही हमने देखा की एक लड़की जमीन पर गिरी हुई है। मैं कुछ लोगों के साथ लड़की के पास पहुंची। हमने उसे बचाने की कोशिश की। एंबुलेंस बुलाई, लेकिन खून बहने की वजह से उसकी जान चली गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.