पाकिस्तान के पेशावर में निशाने पर सिख, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 48 घंटे में दूसरी वारदात

Updated on 26-06-2023 07:10 PM
पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसे कथित तौर पर लक्षित हत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में रविवार को कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मनमोहन सिंह (35) नाम के एक सिख व्यक्ति की कुछ हथियारबंद लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह पेशावर के उपनगरीय इलाके रशीद गढ़ी से कहीं जा रहे थे। घटना यक्का तूत पुलिस थाना क्षेत्र के गुलदारा चौक ककशल के पास हुई।


पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लक्षित हमलों का यह नया मामला है। पुलिस ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेशावर पुलिस प्रमुख अशफाक अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि सिंह की हत्या के मामले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह पेशे से ‘हकीम’ (यूनानी दवा व्यवसायी) थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के करीब पहुंच चुकी है।


48 घंटे में दूसरी घटना

पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में किसी सिख व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना है। शुक्रवार को गोली लगने से एक सिख व्यक्ति घायल हो गया था। सिख व्यापारी त्रिलोक सिंह पर हुए हमले के संबंध में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि पेशावर में 48 घंटों के भीतर दो सिख व्यक्तियों पर हुए हमले की गहन जांच के बाद ही इसके पीछे मौजूद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.