Nvidia को पछाड़कर दूसरी वैल्यूएबल एसेट बनी चांदी, अब कौन रह गया है आगे?

Updated on 29-12-2025 12:58 PM
नई दिल्ली: चांदी में तेजी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 फीसदी तेजी के साथ पहली बार 82 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इसके साथ ही चांदी की मार्केट कैप 4.85 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 4.638 ट्रिलियन डॉलर है। इस तरह चांदी एनवीडिया को पछाड़कर दुनिया की दूसरी वैल्यूएबल एसेट बन गई है। सोना करीब 30 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर है।

इस साल चांदी की कीमत में 185 फीसदी तेजी आई है और यह 1979 के बाद अपने सबसे बेहतर प्रदर्शन की तरफ बढ़ रही है। चांदी की कीमत बढ़ने के कई कारण हैं। भारत में चांदी का यूज सिक्के, बर्तन और गहने बनाने में होता आया है। लेकिन हाल ही में इसका इंडस्ट्रियल यूज बढ़ा है। तेजी से उभरते तीन उद्योगों सोलर, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और सेमीकंडक्टर में चांदी का यूज हो रहा है। इससे चांदी की डिमांड बढ़ रही है लेकिन सप्लाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रही है।

क्यों बढ़ रही है कीमत?

चांदी की कीमत बढ़ने के और भी कई कारण हैं। मसलन आजकल लोग सोने और चांदी को मिलाकर गहने बना रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में आई कमी ने भी कीमती धातुओं की मांग को बढ़ाया है। जब अमेरिका में ब्याज दरें कम होती हैं, तो डॉलर सस्ता हो जाता है। सोना और चांदी डॉलर में खरीदे-बेचे जाते हैं, इसलिए वे दूसरी करेंसीज के लिए सस्ते हो जाते हैं। इस कारण सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.