मलेशिया मास्टर्स के दूसरे राउंड में पहुंची सिंधु:स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को सीधे गेम में हराया

Updated on 23-05-2024 12:16 PM

ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने ब्रेक के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं।

सिंधु ने बुधवार को कुआलालंपुर में टूर्नामेंट के खेले गए पहले राउंड में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को सीधे गेम में हराया। उन्होंने गिलमोर को 21-17, 21-16 से मात दी। दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने उबेर कप और थाईलैंड ओपन में भाग नहीं लिया था।

टूर्नामेंट की पांचवीं सीड सिंधु ने आखिरी बार खिताब 2022 सिंगापुर ओपन में जीता था। अब उनका सामना कोरिया की सिम यू जिन से होगा।

अश्मिता चालिहा की भी दूसरे राउंड में एंट्री
अश्मिता चालिहा की भी दूसरे राउंड में एंट्री कर ली है। उन्होंने चीनी ताइपे की क्वॉलीफायर सीह युन लिन को 21-17, 21-16 से हराया। अब उनका मुकाबला चीनी ताइपे की तीसरी वरीय बेइवेन झेंग से होगी। उन्नति हुड्डा और आकर्षी कश्यप हालांकि पहले दौर में शिकस्त के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। कश्यप को दूसरे वरीय चीनी खिलाड़ी वांग झी यी ने 22-24, 13-21 से हराया।
वहीं मेन्स सिंगल्स में किरण जॉर्ज पहले राउंड में जापान के ताकुमा ओबैयाशी से 16-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गए।

मिक्स्ड डबल्स में सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी पहला राउंड जीते
मिक्स्ड डबल्स में वर्ल्ड नंबर 53 बी सुमित रेड्‌डी और एन सिक्की रेड्‌डी ने हांगकांग के क्वालिफायर लुई चुन वाई और फू ची यान के खिलाफ 47 मिनट तक चले खेल में 21-15, 12-21, 21-17 से हराया। अब पति-पत्नी की यह जोड़ी दूसरे राउंड में मलेशिया के चेन टैंग जी और तोह ई वेई से भिड़ेगी।

जबकि मेंस डबल्स में कृष्ण प्रसाद गरगा और के साई प्रतीक की जोड़ी ने भी दूसरे दौर में अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने चीनी ताइपे के मिंग चे लू और तांग काई वेई को 23-21, 21-11 से हराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.