सिंधु ने बुसानन को हराकर स्विस ओपन जीता , प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Updated on 28-03-2022 09:59 PM

बासेल भारत की पी वी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 21-8 से हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता है।  सिंधु ने करीब 50 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज की। यह सिंधु का इस सत्र का दूसरा खिताब है।

इससे पहले सिंधु ने लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब अपने नाम किया था। सिंधु ने इस जीत के साथ ही 17 मुकाबलों में बुसानन पर 16वीं जीत की है। वहीं बुसानन केवल एक बार साल 2019 के हॉन्गकॉन्ग ओपन में सिंधु से जीती थीं।  सिंधु ने पहले गेम में 3-0 की बढ़त बना ली पर इसके बाद बुसानन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कोर 7-7 कर दिया। सिंधु एक समय 11-9 से आगे थीं। इसके बाद सिंधु ने लगातार अंक लेकर चार गेम अंक अपने नाम किये। फिर बुसानन ने एक शॉट के वाइड होने पर सिंधु से पहला गेम जीत लिया।

वहीं दूसरे गेम में सिंधु ने आक्रामक रुख अपनाया जिसके सामने थाई खिलाड़ी टिक नहीं पायीं। ऐसे में सिंधु ने आसानी से दूसरा गेम जीतते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधू को स्विस ओपन जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को प्रेरित करती हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। वहीं भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी सिंधु को इस सफलता पर बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.