इंडोनेशिया मास्टर्स से फिर जीत की लय हासिल करना चाहेंगी सिंधु

Updated on 16-11-2021 10:59 PM

बाली महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु पर इंडोनेशियाई मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। इसका कारण यह है कि अनुभवी खिलाड़ी साइना नेहवाल और समीर वर्मा ने चोटिल होने के कारण पहले ही इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।

 सिंधु भी इस टूर्नामेंट से एक बार फिर जीत का सिलसिला शुरु करना चाहेंगी। इससे पहले वह डेनमार्क में हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल और फ्रांस में सेमीफाइनल में ही पहुंच पायीं थीं।  उन्होंने अपना आखिरी खिताब साल 2019 विश्व चैंपियनशिप में जीता था। वह इस साल की शुरूआत में स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची थी पर खिताब नहीं जीत पायीं थीं।

सिंधु का इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला थाईलैंड की सुपानिदा कैटथोंग से होगा। सिंधु अगले दो दौर में स्पेन की क्लारा अजुरमेंदी और कनाडा की छठी वरीयता प्राप्त मिशेल ली से खेलेंगी। वहीं सेमीफाइनल में उन्हें जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकीने यामागुची से सामना करना होगा। साइना और समीर चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले लेंगे। साइना जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से जबकि समीर पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं.

किदाम्बी श्रीलंका और लक्ष्य सेन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लक्ष्य पुरुष एकल के अपने पहले मैच में जापान के कांता सुनेयामा से भिड़ेंगे, जबकि समीर के बाहर होने के बाद श्रीकांत का सामना क्वॉलिफायर से होगा। ओलंपियन बी साई प्रणीत का सामना इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तवितो से होगा जबकि प्रणय को अपने पहले मैच में छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोनाथन क्रिस्टी का सामना करना है। पारुपल्ली कश्यप का सामना डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस से होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.