सिंधु का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में सफर समाप्त, सयाका तकाहाशी ने सेमीफाइनल में दी मात

Updated on 31-10-2021 09:00 PM

नई दिल्ली भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार को महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में जापान की सयाका तकाहाशी से तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में हारकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। हैदराबाद की 26 वर्षीय खिलाड़ी पहला गेम जीतने का फायदा नहीं उठा पाई और विश्व में 15वें नंबर की तकाहाशी से 21-18, 16-21, 12-21 से हार गई।

सिंधु को इस तरह से 29 वर्षीय जापानी खिलाड़ी से आठ मुकाबलों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु पिछले सप्ताह ओडेन्से में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। विश्व में सातवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने सकारात्मक अंदाज में शुरुआत की। दोनों खिलाड़ी पहले गेम में एक समय 5-5 और फिर 9-9 से बराबरी पर थीं। जापानी खिलाड़ी हालांकि ब्रेक के समय 11-10 से आगे थी।

सिंधु ने ब्रेक के बाद वापसी की और 17-16 से आगे हो गई। सिंधु के पास इसके बाद चार गेम प्वाइंट थे जिसमें उन्होंने दो गंवाए लेकिन तीसरे पर पहला गेम अपने नाम करने में सफल रही। दूसरे गेम में भी सिंधु ने शुरू में अपनी लय बनाए रखी थी। वह एक समय 5-2 से आगे थे, लेकिन तकाहाशी ने जल्द ही स्कोर 6-6 से बराबरी पर ला दिया। सिंधु ने शानदार डिफेंस दिखाया और कुछ करारे शॉट जमाकर 9-6 से बढ़त बनाई और ब्रेक तक खुद को आगे रखा। लेकिन ब्रेक के बाद सिंधु ने लगातार गलतियां की जिससे जापानी खिलाड़ी 13-12 से आगे हो गई।

तकाहाशी ने जल्द ही 18-14 से बढ़त बना ली और फिर मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया। तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों ने शुरू में एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ तकाहाशी ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया। वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। उन्होंने यह बढ़त आखिर तक बनाए रखी और नौ मैच प्वाइंट हासिल किए। सिंधु इनमें से केवल एक का बचाव कर पाईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.