सिंगापुर- कोरोना टीका लगवा चुके यात्री अब नहीं होंगे क्वारंटीन!

Updated on 16-11-2021 10:29 PM

सिंगापुर सिंगापुर से भारतीयों के लिए शुभ समाचार रहा है। दरअसल, सिंगापुर 29 नवंबर से भारत एवं इंडोनेशिया के पूर्ण टीकाकरण वाले यात्रियों को क्वारंटीन से मुक्त करने की अनुमति देने की योजना बना रहा है। इससे सिंगापुर उम्मीद कर रहा है कि उसे एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क केंद्र का अपना दर्जा फिर से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। एक खबर के अनुसार फिलहाल कनाडा, आस्ट्रेलिया और जर्मनी समेत 13 ऐसे देश हैं

जो सिंगापुर के टीकाकृत यात्रा लेन (वीटीएल) के अंतर्गत आते है। खबर के मुताबिक भारत एवं इंडोनेशिया से आने वाले यात्री 29 नवंबर से क्वारंटीन मुक्त यात्रा योजना के तहत सिंगापुर में कदम रख पाएंगे। उसके अलावा, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के यात्री छह दिसंबर से वीटीएल योजना के तहत सिगापुर में दाखिल हो पायेंगे।

वीटीएल के तहत यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने पर घर में ही ठहरने (पृथक वास) का नोटिस नहीं दिया जाता है। इसके बजाय उन्हें यात्रा पर रवाना होने से पहले दो दिन के अंदर कराये गये परीक्षण की जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी है और पहुंचने पर उन्हें पीसीआर जांच से गुजरना पड़ेगा। सोमवार को कोविड-19 बहु मंत्रालयी कार्यबल संवाददाता सम्मेलन में परिवहन मंत्री एस ईश्वरन ने कहा कि सिंगापुर एवं भारत टीकाकरण प्रमाणपत्रों को परस्पर मान्यता देने पर विचार कर रहे हैं।

 बारह नवंबर से भारत ने सिंगापुर द्वारा टीकाकरण प्रमाणपत्रों को मान्यता देना शुरू कर दिया है। सिंगापुर नागर विमानन प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वीटीएल के एक एक चरण का विस्तार करने से उसेजनस्वास्थ्य के साथ बिना समझौता किए विमान यात्रा सुरक्षा बहाल करनेकी अनुमति मिलती है तथा इससे सिंगापुर को वैश्विक कनेक्टिविटी के साथ अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र का दर्जे पर फिर से दावा करने एवं उसे प्राप्त करने में मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.