'सिंगल' ईशा देओल फिर से प्यार में पड़ने को हैं तैयार, कुछ दिन पहले Ex हसबैंड ने नई गर्लफ्रेंड का दिखाया था चेहरा

Updated on 16-09-2025 03:18 PM
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी, लेकिन 11 साल बाद इनका रिश्ता टूट गया और 2024 में दोनों अलग हो गए। पर दोनों मिलकर अपनी बेटियों राध्या और मिराया की परवरिश कर रहे हैं। ईशा ने हाल ही में फिर से प्यार पाने और एक्स हसबैंड के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। मालूम हो कि भरत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए रिलेशनशिप स्टेटस की पुष्टि की है।

ईशा देओल ने 'ईटाइम्स' से बात की। उन्होने स्वीकार किया कि उन्होंने और भरत ने आपसी गिले-शिकवों को भुला दिया है और बेटियों को बेस्ट देने पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'भरत और मैं अपनी बेटियों की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। ये कुछ ऐसा है, जो आप इसलिए चुनते हैं, क्योंकि आप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं।'

फिलहाल सिंगल हैं ईशा, पर...

ईशा ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में भी बात की और खुलासा किया कि वो फिलहाल 'सिंगल' हैं। पर फिर से प्यार में पड़ने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा प्यार में पड़ने में यकीन रखूंगी। प्यार करते रहना चाहिए।' वो ये भी कहती हैं कि प्यार जरूरी तो है, लेकिन 'जिंदगी में प्यार और साथ का होना बहुत अच्छा है, हालांकि, यही सबकुछ नहीं है।'

अपनी मां और नानी के गानों पर डांस करती हैं बेटियां

ईशा ने अपनी बेटियों को 'फिल्मी' बताते हुए कहा कि वे बॉलीवुड में आने के बारे में सोचने के लिए बहुत छोटी हैं। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। उन्हें उनके और उनकी नानी हेमा मालिनी के गानों पर डांस करना बहुत पसंद है। वो 'धूम मचाले' और 'दिलबरा' पर डांस करती हैं। ईशा ने कहा, 'मेरी बड़ी बेटी को मेरी मां का गाना 'भूत राजा बाहर आजा' बहुत पसंद है। हेमा मालिनी ने ही अपनी नातिनों को अपने इस गाने से इंट्रोड्यूस कराया था।

भरत ने नए रिश्ते पर लगाई मुहर

कुछ हफ्ते पहले भरत ने Entrepreneur मेघना लखानी तलरेजा के साथ अपनी फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'मेरे परिवार में आपका स्वागत है।' साथ में दिल वाला इमोजी बनाया था। मेघना ने भी भरत के साथ फोटो शेयर की और लिखा, 'हमारा सफर यहीं से शुरू होता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.