चीन-अमेरिका मीडियाकर्मियों पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने पर सहमत

Updated on 17-11-2021 11:32 PM

बीजिंग चीन और अमेरिका दोनों पक्षों के संबंधों में मामूली नरमी के बीच दोनों देश एक-दूसरे के मीडियाकर्मियों पर प्रतिबंधों में ढील देने पर सहमत हो गए हैं। चाइना के एक अखबार ने कहा कि चीनी नेता शी चिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच हाल ही में हुई पहली वर्चुअल द्विपक्षीय बैठक से पहले यह समझौता हुआ। समझौते के तहत, अमेरिका चीनी मीडियाकर्मियों को एक साल का मल्टीपल एंट्री वीजा जारी करेगा और इसको लेकर सभी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी नीतियों के प्रभाव में आने के बाद चीन अमेरिकी पत्रकारों के साथ समान व्यवहार करेगा और दोनों पक्ष कानूनों और विनियमों के आधार पर मीडियाकर्मियों के लिए वीजा जारी करेंगे। मंगलवार देर रात एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक बयान में विदेश विभाग ने कहा कि चीन अमेरिकी पत्रकारों के एक समूह के लिए वीजा जारी करने के लिए प्रतिबद्ध है बशर्ते वे सभी तय कानूनों और विनियमों के तहत पात्र हों।

बयान में कहा गया कि हम उन (चीनी) पत्रकारों को भी वीजा जारी करेंगे, जो अमेरिकी कानून के तहत वीजा के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही चीन अमेरिकी मीडियाकर्मियों के वीजा अवधी को 90 दिनों से एक वर्ष तक वैध करने के लिए भी तैयार है।

बीते साल अमेरिका ने चीनी राज्य मीडिया कर्मियों को जारी किए गए वीजा की संख्या सीमित कर दी थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। इसके जवाब में चीन ने अमेरिकी आउटलेट्स के लिए काम करने वाले पत्रकारों को निष्कासित कर दिया था और देश में काम करना जारी रखने वालों के लिए शर्तों को सख्त कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.