'सर, प्लीज ऐसे पोस्ट मत किया कीजिए, डर लगता है', अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर बोले यूजर- आपके लिए प्रार्थना करते हैं

Updated on 11-09-2025 02:34 PM
भारतीय सिनेमा के 'महानायक' अमिताभ बच्चन आज 82 साल की उम्र में भी अपने काम को लेकर बिल्कुल पक्के हैं। इन दिनों वो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वहीं कई फिल्में भी उनकी लाइनअप हैं। अमिताभ के लिए ट्विटर वो घर बन चुका है जहां वो आराम फरमाने जरूर पहुंचते हैं। आराम फरमाने का मतलब ये कि उनके लिए ये वैसी जगह है जहां वो दिल का सारा हाल खोलकर रखते हैं। हालांकि, काफी लोग इसे लेकर उनका मजाक उड़ाने से भी बाज नहीं आते। इस बार उन्होंने ट्विटर पर फैन्स को बताया कि आज काम नहीं था।

बिग बी ने अपने 5498वें ट्वीट में लिखा है,'आज काम नहीं था छुट्टी थी, लेकिन संघर्ष चलता रहा।' बस उनके इतनी सी लिखने की देरी थी कि लोग अपना-अपना विचार लेकर कूद पड़े हैं। कुछ लोगों ने उन्हें अलग-अलग सलाह भी दी है।

'प्लीज ऐसे पोस्ट मत किया कीजिए, डर लगता है'

एक यूजर ने लिखा- जब तक जीवन है संघर्ष चलते रहना चाहिए, बच्चन सब क्यों हैं ना? एक और ने कहा, 'सर दी, गुस्ताखी माफ। ऐसे समय पर ऐसा टाइमपास संघर्ष करना चाहिए।' इसी के साथ यूजर ने एक गेम का वीडियो शेयर किया है। एक और ने कहा- सर, प्लीज़ आप अपना ध्यान रखिए, लेकिन हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं। प्लीज ऐसे पोस्ट मत किया कीजिए, डर लगता है। वहीं एक और ने कहा - समझ सकता हूं, आपके लिए घर पे रहना ही सबसे बड़ा संघर्ष है।

अपनी लाचारी पर बोल चुके हैं अमिताभ

इससे पहले भी अमिताभ ने स्ट्रगल को लेकर एक पोस्ट किया था। हाल ही में उन्होंने लिखा था, ' 'जब तक जीवन है तब तक संघर्ष है। संघर्ष करते रहो।' कुछ हफ्ते पहले अपने ब्लॉग पर, 'शोले' एक्टर ने अपनी बढ़ती उम्र का असर और समय के साथ आ रही लाचारी पर खुलकर बात की थी।

कहा- क्‍टर ने भी बैठकर पतलून पहनने की सलाह दी

उन्होंने कहा था कि अब वो पर्सनल काम भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं, जो पहले सबसे आसान था। उन्होंने कहा कि अब उन्‍हें खुद पैंट पहनने में भी दिक्‍कत होती है और वो लड़खड़ाने लग जाते हैं। अमिताभ ने बताया था कि अब डॉक्‍टर ने भी बैठकर पतलून पहनने की सलाह दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.