चीन के शियान शहर में कोरोना लॉकडाउन के कारण बदतर हुए हालात, घरों में कैद हुए एक करोड़ से अधिक लोग

Updated on 02-01-2022 08:40 PM

बीजिंग चीन के शियान शहर में कोरोना लॉकडाउन के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि लॉकडाउन में की जा रही कड़ाई के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास खाने को भोजन नहीं बचा है। वहीं, चीनी अधिकारियों ने दावा किया है कि लोगों को पर्याप्त भोजन की सप्लाई की जा रही है।

शहर में एक करोड़ 30 लाख लोग पिछले नौ दिनों से अपने-अपने घरों में कैद हो कर रह गए हैं। दुनियाभर के देशों में लगाए गए लॉकडाउन की तुलना में चीनी लोग भोजन खरीदने जैसे आवश्यक कारणों से भी बाहर नहीं जा सकते। सरकार का दावा है कि खाने की सप्लाई पहले जैसी ही चालू है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि उन्हें अभी तक खाने-पीने के सामान भी नहीं मिला है। कई लोगों ने तो भुखमरी जैसे हालात होने का जिक्र किया है।

शियान में लॉकडाउन का ऐलान हाल में ही कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लिया गया है। साल के आखिरी दिनों में चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। फिर भी यह संख्या भारत और बाकी देशों में रोज रहे कोरोना के मामलों का एक फीसदी भी नहीं है। चीन संक्रमण के वास्तविक आंकड़ों को छिपाने के लिए पहले से ही बदनाम है। ऐसे में किसी को भी शियान में वास्तविक कोरोना के मामलों का पता नहीं चल सका है।

वहीं, दिसंबर के शुरुआत में ओमीक्रोन के मामले आने के बाद चीन ने और ज्यादा सख्ती बढ़ा दी है। शुरुआत में चीन ने शियान शहर के निवासियों को प्रति परिवार एक व्यक्ति को भोजन और अन्य बुनियादी सामान खरीदने के लिए हर दो दिन में एक बार बाहर निकलने की अनुमति दी थी। लेकिन बीते सोमवार के बाद से नियमों को कड़ा कर दिया गया है। लोगों को कोरोना वायरस के टेस्ट करवाए बिना बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। अब सामान लेने के लिए हर बार कोरोना टेस्ट करवाना शियान के निवासियों के लिए मुसीबत बन गया है।

लोगों ने लॉकडाउन के दौरान भोजन और अन्य आवश्यक सामान पाने के लिए चीनी सोशल मीडिया वीबो का सहारा लिया है। कई लोगों ने कहा कि उन्हें अभी तक सरकारी मदद नहीं मिली है। एक व्यक्ति ने पोस्ट किया मैं पिछले चार दिनों से ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सामान का इंतजार कर रहा हूं। मुझे अपने कंपाउंड से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा है। मेरे पास खाने के सामान खत्म हो गया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा सरकारी मदद की आपूर्ति इतनी असमान है कि मैं जिस जिले में स्थित हूं, उसे कुछ भी नहीं मिला है। हमें एक साथ समूह बनाने और ऑर्डर करने के लिए कहा गया है। कीमत भी बहुत अधिक है। इस हफ्ते एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें भोजन की कमी को लेकर शियान के एक अपार्टमेंट के कुछ लोग पुलिस के साथ बहस करते नजर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.