टॉप्स में छह पैरा खिलाड़ियों को मिली जगह

Updated on 27-02-2022 06:18 PM

खेल मंत्रालय ने 2024 के पेरिस ओलंपिक के साथ ही अन्य बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए छह पैरा खिलाड़ियों को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) केकोर ग्रुप' में शामिल किया गया है।

जिन खिलाड़ियों को टॉप्स के कोर ग्रुप में शामिल किया गया गया है। वे हैं एकता भयन, नीरज यादव, निमिषा सी सुरेश और राधा वेंकटेश (पैरा एथलेटिक्स), प्राची यादव (पैरा डोंगीचालन) और परमजीत कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग)

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने एक बैठक में इन खिलाड़ियों को शामिल किये जाने को अपनी मंजूरी दी। इस बैठक में पूर्व फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, लंबी कूद की एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुर्गंडे सहित विभिन्न महासंघों के प्रतिनिधियों और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा शामिल थे।

 भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी।

वहीं बैडमिंटन खिलाड़ियों अश्मिता चालिहा, अदिति भट, और युगल खिलाड़ियों एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला, विष्णुवर्धन गौड़ और कृष्ण प्रसाद, पुलेला गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली तथा शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 43.50 लाख रुपये की सहायता को मंजूरी दी गयी है। वहीं टेबल टेनिस खिलाड़ियों मनिका बत्रा, अर्चना कामत, पायस जैन, यशस्विनी घोरफड़े, सुहाना सैनी और दीया चितले को 8.5 लाख रुपये से अधिक दिये जाएंगे।

इसके अलावा मिशन ओलंपिक सेल  ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के मार्च और अप्रैल में जर्मन ओपन, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप, स्विस ओपन और कोरियाई ओपन के दौरान अपने फिटनेस ट्रेनर श्रीकांत की यात्रा और ठहरने का खर्च उठाने का जो आग्रह किया था उसे भी मान लिया गया है। वहीं इसी प्रकार अनुभवी खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी इन टूर्नामेंटों के लिए अपनी फिजियोथेरेपिस्ट आयशा के लिए यात्रा और रहने का खर्च उठाने को कहा था जिसे भी मान लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.