स्मिथ और कप्तानी... चेन्नई वनडे में हारा भारत तो ऑस्ट्रेलिया कप्तान पर फिदा हुए अश्विन

Updated on 23-03-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने स्टीव स्मिथ की अगुवाई में वनडे सीरीज में शानदार तरीके से पलटवार किया। शायद ही किसी ने बीजीटी के बाद सोचा होगा कि ऑस्ट्रेलिया भारत को उन्हीं की सरजमीं पर वनडे सीरीज में 2-1 से मात देगा। क्योंकि टीम इंडिया को उन्हीं के घर में हराना लगभग नामुमकिन होता है। आपको बता दें कि पिछले 4 साल में रोहित शर्मा एंड कंपनी अपने घर में एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं हारी थी। लेकिन स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस विजय रथ पर रोक लगा दी। ऐसे में अब स्मिथ की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की जा रही है जिसके चलते टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुद उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
अश्विन ने स्मिथ की कप्तानी को सराहा
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी की जमकर सरहाना की है। अश्विन ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ' स्टीव स्मिथ और कप्तानी स्वर्ग में बनी एक जोड़ी है'। अश्विन स्मिथ की कप्तानी से काफी ज्यादा प्रभावित हैं।
    भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। जहां टीम इंडिया ने कंगारूओं को 5 विकेट से मात दी थी। इसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 10 विकेट से बड़ी जीत विशाखापत्तनम में दर्ज की थी। वहीं चेन्नई में 22 मार्च को खेले गए सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में भी स्टीव स्मिथ की टीम 21 रन से जीत गई।

    स्टीव स्मिथ की कप्तानी में सिर्फ 1 मैच हारी ऑस्ट्रेलिया

    भारतीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस थे। लेकिन उनकी मां की तबियत खराब होने के बाद वह वापस अपने देश लौट गए। ऐसे में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। कमिंस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट में कप्तान थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। लेकिन इसके बाद जब से स्मिथ ने टीम की कमान संभाली उनका खेलने का तरीका ही बदल गया। स्मिथ की लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया ने इस भारतीय दौरे पर 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ उन्हें 1 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 3 में उन्हें जीत मिली है। बहराहल, अहमदाबाद में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.