पहले टेस्ट के लिए स्मिथ-हेड को जिम्मेदारी, प्लेइंग इलेवन में स्पिनर लायन की वापसी

Updated on 13-12-2023 04:02 PM

पाकिस्तान से पर्थ में गुरुवार (14 दिसंबर) से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

14 से 17 दिसंबर तक चलने वाले पहले टेस्ट मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस के साथ दो खिलाड़ियों को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है।

स्टीव स्मिथ के साथ ट्रेविस हेड को भी बनाया गया है उपकप्तान
अनुभवी प्लेयर स्टीव स्मिथ के साथ ट्रेविस हेड को भी उपकप्तानी की जिम्मेदारी इस मुकाबले के लिए दी गई है। ट्रेविस हेड ने भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में 54.83 की औसत से 329 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 शतक और एक अर्धशतक जमाया था।

नाथन लायन की हुई है वापसी
वहीं प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर को टीम भी जगह दी गई है। पेस की जिम्मेदारी कैप्टन पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के कंधों पर हो होगी।

वहीं टीम में नाथ लायन इकलौते स्पिनर है। लायन एशेज सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट लॉर्ड्स में 2 जुलाई को खेला था।

ऑस्ट्रेलिया को खेलना है तीन टेस्ट मैचों की सीरीज
ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अपने घर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

पहला टेस्ट मैच 14-17 दिसंबर तक पर्थ में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट बॉक्सिंग डे के दिन यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगी। वहीं तीसरा और आखिरी टेस्ट नए साल पर 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.