स्मृति ईरानी ने ठुकरा दी थी ऋषि कपूर के साथ फिल्म और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', बोलीं- PMO से आ गया था फोन
Updated on
30-06-2025 03:12 PM
एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी इस वक्त 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' के कारण इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनको साल 2014 में ये दूसरा सीजन ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। क्योंकि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं, जो कि राजनीति में था। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के साथ एक मूवी भी ऑफर हुई थी, जिसको उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।
स्मृति ईरानी 29 जून को एक इवेंट में पहुंची, जो बरखा दत्त की तरफ से आयोजित किया गया था। वहां उन्होंने अपने सीक्रेट्स शेयर किए। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया, 'हमने सास-बहू का ट्रेडिशन क्रिएट किया। हमने एक फैमिली ड्रामा शो के लिए टेम्पलेट तैयार किया। मैं इस शो से सबसे पहले जुड़ी थी और जब हमने इसे शुरू किया था तो रात 10.30 बजे का समय दिया गया था, जिस वक्त पूरा भारत सो जाता था।'
स्मृति ईरानी ने नहीं की थी ऋषि कपूर के साथ मूवी
स्मृति ईरानी ने आगे कहा, 'मेरे खयाल से इसका क्रेडिट एकता कपूर और उनकी टीम को जाता है, जो उन्होंने सबसे मरा हुआ स्लॉट लिया। हम अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के पीछे चल रहे थे। इसलिए हमारे प्रोग्राम को सफलता नहीं मिली।' केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया, 'मेरा 2014 में इस शो का एक और कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। लेकिन मैंने इसे छोड़ दिया क्योंकि मुझे संसद में बतौर कैबिनेट मिनिस्टर सेवा देनी थी।'
स्मृति ईरानी को आया था PMO से फोन
स्मृति ईरानी ने आगे बताया, 'मेरे पास उस वक्त दो बड़े प्रोजेक्ट थे, एक दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म और क्योंकि सास भी कभी बहू थी।, लेकिन मुझे दोना छोड़ना पड़ा क्योंकि मुझे शपथ लेने के लिए प्रधानमंत्री ऑफिस से फोन आ गया था।' बता दें कि अब इसके दूसरे सीजन के आने की चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस फिर से नजर आएंगी। सेट पर उन्हें Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है। जितेंद्र इसमें कैमियो करेंगे। लेकिन अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट मेकर्स की तरफ से जारी नहीं किया गया है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…