घुटना मोड़कर मिड ऑफ से ऊपर से उड़ा दिया छक्का, स्मृति मंधाना का यह शॉट देखते ही बनता है

Updated on 18-02-2025 01:59 PM
वड़ोदरा: कोटांबी स्टेडियम में WPL 2025 के चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। मंधाना ने तूफानी अर्धशतक जड़ा और डेनिएल व्याट-हॉज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। RCB ने टॉस जीतकर DC को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। DC की टीम 19.3 ओवर में 141 रन पर सिमट गई।

स्मृति ने मारा बेजोड़ छक्का

स्मृति मंधाना ने इस मैच में 81 रनों की पारी खेली। 47 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने कई शानदार शॉट्स खेले। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके 5वें ओवर में अरुंधती रेड्डी की गेंद पर लगाए गए छक्के की हो रही है। उन्होंने मिड ऑफ की ऊपर से यह छक्का लगाया। ऑफ स्टंर की बाहर की गेंद को उन्होंने घुटने मोड़ते हुए मिड ऑफ के ऊपर से उड़ा दिया। इस शानदार छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

WPL में स्मृति के 500 रन पूरे

महिला प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना के 500 रन भी पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाली ओवरऑल छठ बल्लेबाज बन गई हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो उसने पहले शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर 500 रन पूरे कर चुकी हैं। लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लेनिंग के नाम है। उन्होंने अभी तक 708 रन बनाए हैं। स्मृति के 20 मैचों में करीब 27 की औसत से 539 रन हैं।

8 विकेट से जीती आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। दिल्ली को 141 रनों पर रोकने के बाद आरसीबी को स्मृति मंधाना ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में ही टीम के 57 रन हो गए थे। 65 गेंदों पर स्मृति और व्याट ने 107 रन जोड़कर जीत पक्की कर दी। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके के साथ ही 3 छक्के मारे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.