गांजा ले जा रहा तस्कर हुआ गिरफ्तार

Updated on 11-09-2021 09:15 PM
 कोरबा जिले की रजगामार पुलिस ने भुलसीडीह बैरियर के पास घेराबंदी कर कोरकोमा मार्ग पर बेटी दामाद के साथ मिलकर गाड़ी में गांजा की तस्करी के आरोप में ग्राम हाटी के एक परिवार को गिरफ्तार किया है।
        रजगामार चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने बताया कि भुलसीडीह गांव गई पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए कोरकोमा मार्ग से एक क्रीम कलर के गाड़ी में कोरबा की ओर गांजा परिवहन होने की सूचना मिली। इसके बाद भुलसीडीह के पास घेराबंदी कर वाहनों पर नजर रखी गई। कुछ देर बाद वहां बताए गए कलर की गाड़ी पहुंची जिसे रोककर पूछताछ की गई। वाहन चला रहे व्यक्ति ने स्वयं को हाटी रायगढ़ निवासी बताया। साथ ही बगल सीट पर बैठे व्यक्ति को अपना दामाद और पीछे वाली सीट पर बैठी महिला को होना बताया। वाहन समेत उसमें सवार सभी लोगों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 1 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। मामले में कार्यवाही करते हुए गांजा और प्रयुक्त वाहन जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह रजगामार पुलिस ने रिसदी चौक तरफ से रजगामार के पास शहर के पुरानी बस्ती निवासी को पकड़ा, जो बिना नंबर की एक्टिवा में गांजा खपाने शहर से वहां पहुंचे थे। पुलिस के द्वारा मामले को विवेचना में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.