रिटायरमेंट के समय स्नीफर डॉग को सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया

Updated on 01-04-2022 08:28 PM

लंदन। आमतौर पर रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को सम्मानित किया जाता है। पुलिस या सैन्य सेवा में स्नीफर डॉग को भी कर्मचारी ही माना जाता है। हाल ही में सैन डिएगो कंट्री में एक डिटेक्टर डॉग को उसके रिटायरमेंट पर सम्मानित किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 खबरों के मुताबिक, डॉग का नाम पॉडर है, वह काउंटी के कृषि, बाट और माप विभाग का सदस्य था। पॉडर पिछले 4 सालों से अपने विभाग के लिए सेवा दे रहा था। स्वास्थ्य कारणों से अधिकारियों ने इस साल पॉडर को सेवानिवृत्त करने का फैसला किया। विभाग ने समारोह का आयोजन किया जिसमें काउंटी के दूसरे खोजी कुत्तों ने हिस्सा लिया। समारोह में पॉडर को सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पॉडर को अपने पूर्व खोजी साथी डॉग यति और सेवानिवृत्त डिटेक्टर डॉग वीनस के साथ घूमने का मौका मिला।

अपने 4 साल के कार्यकाल में पॉडर एग्रीकल्चर पार्सल को निरीक्षण करने का काम किया। वह इसतरह के पार्सलों को सूंघ कर पता लगाता था, जिसमें कीड़े या अन्य हानिकारक जीव होते थे। अधिकारियों का कहना है कि उसने अपने कार्यकाल में कई पार्सलों का पता लगाया। अधिकारियों का मानना है कि वह एक बेहतरीन स्नीफर डॉग है। पॉडर के हैंडलर काइल मोरंटन का कहना है, उसके सूंघने की क्षमता गजब की है।

वह हमेशा संदिध्ग चीजों को खोजने की कोशिश में जुटा रहता था। अपने कार्यकाल के दौरान पॉडर ने कुल 426 क्षेत्रों का निरीक्षण किया था, उसने कुल 728 पौधे और 137 कीटों का पता लगाया, जो नुकसान पहुंचा सकते थे। दुर्भाग्य से, पॉडर एक अज्ञात बीमारी से ग्रसित हो गया है। अब वह अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.