मैदानों में बर्फ की चादर लेकिन ग्रीनलैंड में गर्मी! 1000 साल में पहली बार सबसे गर्म हुए दुनिया के सबसे ठंडे ग्लेशियर

Updated on 19-01-2023 07:09 PM
नुक : ग्रीनलैंड दुनिया के कुछ सबसे ठंडे इलाकों में शामिल है। लेकिन नए डेटा से पता चला है कि ग्रीनलैंड में तापमान 1000 वर्षों में सबसे अधिक है। यह प्रकृति पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को दिखाता है जिनके लिए इंसानी गतिविधियां जिम्मेदार हैं। बुधवार को वैज्ञानिक पत्रिका नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि तापमान 1995 के बाद से 20वीं सदी के औसत तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। डेटा से पता चलता है कि ग्रीनलैंड के आइस कोर काफी हद तक गर्म हो गए हैं।
जर्मनी में अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट में एक ग्लेशियोलॉजिस्ट और अध्ययन के प्रमुख लेखक मारिया होरहोल्ड ने कहा कि हमने 1990 के दशक और 2011 के बीच बढ़ते तापमान को करीब से देखा। अब हमारे पास ग्लोबल वॉर्मिंग का एक जीता-जागता सबूत है। जीवाश्म ईंधन की तेजी से खपत वायुमंडल में कार्बन उत्सर्जन का कारण बनती है जिससे हमारा ग्रह गर्म होता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के सबसे बुरे प्रभावों को रोकने के लिए सरकारों को अभी भी आवश्यक कदम उठाने बाकी हैं।

तेजी से गर्म हो रहा ग्रीनलैंड

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में नवंबर में कहा गया था कि दुनिया के कई प्रसिद्ध ग्लेशियर 2050 तक ग्रह के गर्म होने के कारण गायब हो सकते हैं। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि दुनिया के दो-तिहाई ग्लेशियरों के 2100 तक गायब होने की उम्मीद है। तापमान में दीर्घकालिक बदलावों के बारे में जानकारी देने वाले ग्रीनलैंड के आइस कोर का विश्लेषण करने में काफी समय लगता है। कोर से डेटा को आखिरी बार 1995 में अपडेट किया गया था, जिसमें पाया गया था कि ग्रीनलैंड बाकी आर्कटिक क्षेत्र की तरह 'तेजी से गर्म' नहीं हो रहा है।

2019 में लिए गए थे आइस कोर के सैंपल

पिछले डेटा ने आर्कटिक के बाकी हिस्सों की तुलना में ग्रीनलैंड वॉर्मिंग की गति को कम दिखाया गया था। लेकिन 2011 में किया गया कोर का विश्लेषण पिछले 15 साल में तीव्र वृद्धि को दिखाता है। यह वैश्विक औसत से चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है। हालिया अध्ययन दिखाता है कि अब ग्रीनलैंड में भी तापमान तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। होरहोल्ड ने बताया कि 2019 में इकट्ठा किए आइस कोर सैंपल का अभी भी अध्ययन किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.