अब तक कोविड-19 से मृत 284 प्रकरणों के लिए एक करोड़ 42 लाख की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Updated on 03-11-2021 06:30 PM

महासमुन्द, ।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 से मृत 284 प्रकरण अब तक स्वीकृत किए गए है। प्रथम चरण में 20 अक्टूबर को कोविड से  मृतक 182 व्यक्तियों के परिजनों को 91 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। दूसरे चरण में कोविड-19 से मृत 49 व्यक्तियों के परिजनों आश्रितों 24 लाख 50 हजार की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार तीसरे चरण में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 05 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

 चौथे चरण में कलेक्टर डोमन सिंह ने कोविड-19 से मृत 20 व्यक्तियों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं 31 अक्टूबर को कोविड-19 से मृत 22 व्यक्तियों के परिजनों के लिए 11 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें तहसील बागबाहरा के 02, पिथौरा और बसना के 04-04 एवं सरायपली के 12 मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस प्रकार अब तक कुल 284 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों को एक करोड़ 42 लाख रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अब तक कोविड-19 से मृत व्यक्तियों में महासमुन्द विकासखण्ड के 99, सरायपाली विकासखण्ड के 62, पिथौरा विकासखण्ड के 51, बसना विकासखण्ड के 45 और बागबाहरा विकासखण्ड के 29 मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। कलेक्टर सिंह ने सभी तहसीलदारों को स्वीकृत राशि तत्काल कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों आश्रितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शेष प्रकरण तत्काल तैयार करने कहा है। मालूम हो कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार महासमुन्द जिले में कोविड-19 से 366 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.